यूपी – गाजियाबाद अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा मेरठ मंडल में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए संदीप बंसल को मेरठ मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया। जिसकी नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा की गई।
संदीप बंसल को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल में मेरठ मंडल प्रभारी नियुक्त होने पर भाटिया मोड़ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पटका पहनाकर एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर संदीप बंसल का स्वागत किया। इस मौके पर अनिल गुप्ता अरुण गुप्ता गोविंद सिंह गौरव अग्रवाल योगेश मित्तल मोनू तिवारी के अलावा अन्य भाटिया मोड़ व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।