एस के स्टार प्रजेंट प्रतियोगिता में संकल्प कक्कड़ बने मिस्टर फर्स्ट रनरअप

यूपी – गाजियाबाद नोएडा के इम्पीरियल होटल मे आयोजित एस के स्टार प्रजेंट संस्था  द्वारा मिस्टर, मिस, मिसेज यूनिवर्स क्वीन एवं किंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें गाजियाबाद के संकल्प कक्कड़ ने मिस्टर  फर्स्ट रनरअप का स्थान प्राप्त किया। संकल्प कक्कड़ का किसी प्रतियोगिता में यह प्रथम प्रयास था।