यूपी – गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नामित पार्षद परमजीत सिंह पम्मी के सम्मान में एक भावनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह टीटू ने उनसे मुलाकात कर उनका स्वागत और सम्मान किया।
इंद्रजीत सिंह टीटू ने कहा कि सच्चे मन से की गई अरदास और निस्वार्थ सेवा का फल अवश्य मिलता है। उन्होंने विश्वास जताया कि परमात्मा सच्चे व्यक्ति की प्रार्थना को अवश्य स्वीकार करता है और उसे आशीर्वाद देता है। उन्होंने पम्मी वीर को इसका जीवंत उदाहरण बताते हुए कहा कि उनकी लगन, सेवा भावना और समर्पण के चलते उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है।
कार्यक्रम के दौरान टीटू ने पम्मी वीर का मुंह मीठा कराया और गुरु घर का सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
टीटू ने कहा कि पम्मी वीर आगे भी इसी प्रकार गुरु घर और समाज की सेवा करते रहेंगे तथा जनता के हित में कार्य करेंगे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।





