Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260305-WA0008
PlayPause
previous arrow
next arrow

तालानगरी के श्री मंगलकारी बालाजी मंदिर का 20वां वार्षिकोत्सव महायज्ञ व भजन संध्या के साथ संपन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – अलीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र तालानगरी स्थित श्री मंगलकारी बालाजी महाराज मंदिर का दो दिवसीय 20वां वार्षिकोत्सव महायज्ञ, भजन संध्या और विशाल भंडारे के साथ श्रद्धा व भक्ति भाव से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।

मंगलवार सुबह तालानगरी फेस-2 स्थित मंदिर परिसर में पांच कुंडीय महायज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज के सानिध्य में आचार्य गौरव शास्त्री और रवि शास्त्री सहित अन्य विद्वान आचार्यों ने मुख्य यजमान उद्योगपति धनजीत बाड्रा से प्रधान कुंड में आहुतियां दिलवाईं। अन्य कुंडों पर बैठे श्रद्धालुओं ने भी पूजा-अर्चना कर आहुतियां अर्पित कीं।

स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज ने कहा कि तालानगरी पहले केवल उद्योगों के लिए जानी जाती थी, लेकिन अब बालाजी महाराज की कृपा से यह धार्मिक नगरी के रूप में भी पहचान बना रही है और देशभर से श्रद्धालु यहां आकर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

महायज्ञ के बाद मेवाओं से निर्मित छप्पन भोग बंगले का शुभारंभ यूपीएसआईडीसी चेयरमैन श्याम गोपाल ने किया। दोपहर तीन बजे से शुरू हुए विशाल भंडारे में देर रात तक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को भजन संध्या और फूलों की होली ने भक्तों को भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर राजेश अग्रवाल, मुकुल मित्तल, दिनेश मित्तल, आकाश वार्ष्णेय, ललित दीवान, संजीव कंटक, अंश मित्तल, संजय बंसल, विमल गर्ग, महादेव अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, चंद्रप्रकाश, अजय गुप्ता, कपिल अग्रवाल, गोविंद वार्ष्णेय, संजय गुप्ता, अरुण वार्ष्णेय, राहुल गुप्ता, अक्षय गुप्ता, कीर्ति मित्तल, रागिनी अग्रवाल, सुजाता मित्तल, तन्वी अग्रवाल और सीमा अग्रवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।