Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260305-WA0008
PlayPause
previous arrow
next arrow

महानगर कांग्रेस कार्यालय में रोजा इफ्तार, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की दिखी मिसाल

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय परिसर में रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और हिंदू-मुस्लिम एकता व भाईचारे की झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने कहा कि “सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा” और देश की ताकत आपसी सद्भाव व एकता में है। महानगर सचिव कासिम प्रधान ने बताया कि इस तरह का रोजा इफ्तार कार्यक्रम पिछले 25 वर्षों से लगातार महानगर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सभी धर्मों के लोग मिलकर आपसी सौहार्द का संदेश देते हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से इस्माइल खान, दिनेश कांत नेताजी, समसुद्दीन सैफी, सूर्यकांत, विनोद शर्मा, रवि शंकर सूर्या, पुनीत लौ, एडवोकेट किरण शर्मा, लक्ष्मी वर्मा, गोपाल भाटी, कपिल गोयल, हर्ष सूर्या, सुदेश शर्मा, सुमन चंचल, काजल, विजय कुमार आशा नगर, मोनिका बग्गा, मनीषा, पवन शर्मा, त्रिलोक सिंह, शबाना, मोहम्मद जाकिर, इकबाल सैफी, मोहम्मद उमर दराज, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद जीशान, महबूब मियां, मोहम्मद आबिद, मोहम्मद आजम, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद मुदस्सिर, मोहम्मद सोहेल अली, मोहम्मद अनस, मोहम्मद रफीक जड़ोदिया, मोहम्मद अजीम, मोहम्मद आरिफ कैफ खान और मोहम्मद कैफ सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।