Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

आईओए एवं एफआईवीबी ने भारतीय वॉलीबॉल संघ को दी मान्यता

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद भारतीय ओलंपिक संघ आईओए एवं फेडरेसन इंटरनेशनल डी वॉलीबॉल एफआईवीबी ने डॉ0 अच्युता सामंत सांसद एवं अध्यक्ष भारतीय वॉलीबॉल संघ को अध्यक्ष एवं अनिल चौधरी महासचिव भारतीय वॉलीबॉल संघ के पदों के रूप में मान्यता प्रदान की है।

एफआईवीबी ने 04 जुलाई 2022 को अपने भेजे गए पत्र में कहा है कि 12 मार्च 2020 को हुए वीएफआई के चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों को संवैधानिक पद हेतु मान्य माना है।
सुभाष पांचाल इंटरनेशनल वॉलीबॉल कोच एवं पूर्व कॉर्डिनेटर उत्तर प्रदेश वॉलीबॉल संघ गाजियाबाद ने बताया कि फेडरेसन ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि उन्होंने भारतीय वॉलीबॉल संघ को दी गई मान्यता की पुष्टि कर दी है, एफआईवीबी ने वर्ष 2020 से वर्ष 2024 तक के लिए डॉ0 अच्युता सामंत अध्यक्ष और अनिल चौधरी को महासचिव के रूप में मान्यता प्रदान करते हुए संवैधानिक पदों पर आसीन होने को सही माना है। सुभाष पांचाल ने बताया कि भारतीय ओलंपिक संघ आईओए ने भी वर्ष 2020 से 2024 तक के लिए भारतीय वॉलीबॉल संघ और उसके निर्वाचक पदाधिकारियों को मान्यता प्रदान कर दी है। साथ ही साथ भारतीय वॉलीबॉल संघ की ओर से भी बताया गया है कि इसी वर्ष इंडियन वॉलीबॉल लीग के सफल आयोजन के लिए भी प्रयासरत है। जिसका प्रसारण यूरो स्पोर्टस एवं डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित होगा।