Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
IMG-20260416-WA0145(1)
Screenshot_20260422_114920_OneDrive
IMG-20260424-WA0041
PlayPause
previous arrow
next arrow

जीडीए की बड़ी कार्रवाई: ढरगल व सिकरोड में अवैध वेयरहाउस व शेड सील

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, 10 मार्च। अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने प्रवर्तन जोन-1 क्षेत्र में कई निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया। यह कार्रवाई उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्रभारी प्रवर्तन जोन-1 के नेतृत्व में की गई।

अभियान के दौरान ग्राम ढरगल वरदान रोड स्थित खसरा संख्या-129 पर दीपक अग्रवाल द्वारा लगभग 600 वर्ग मीटर क्षेत्र में पूर्व में बनाए गए वेयरहाउस को सील किया गया। इसी क्षेत्र में हेमंत द्वारा निर्मित स्कार्ड लाइन वेयरहाउस पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई।

इसके अलावा राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में धर्मकांटा, हितेशी हाइट्स के सामने भट्टा नंबर-05 रोड, सिकरोड पर चौधरी भरत सिंह व अन्य द्वारा लगभग 3000 वर्ग मीटर क्षेत्र में किए जा रहे निर्माण को भी सील कर दिया गया। वहीं बाल जगत स्कूल के सामने भट्टा नंबर-05 रोड, सिकरोड पर प्रणय गुप्ता द्वारा लगभग 2000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनाए गए पूर्व निर्मित शेड को भी सील कर दिया गया।

प्राधिकरण के अनुसार निर्माणकर्ताओं द्वारा शमन नहीं कराए जाने के कारण यह कार्रवाई की गई। सीलिंग के दौरान स्थानीय निर्माणकर्ताओं ने विरोध भी किया, लेकिन प्राधिकरण पुलिस बल और स्थानीय पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर कार्रवाई पूरी कराई।

कार्रवाई के समय सहायक अभियंता, अवर अभियंता, सुपरवाइजर, मेट तथा पुलिस बल मौजूद रहा। सहायक अभियंता प्रवर्तन जोन-1 ने स्पष्ट चेतावनी दी कि बिना स्वीकृत मानचित्र के किए गए किसी भी निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा।