Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260305-WA0008
PlayPause
previous arrow
next arrow

डीएम सर्किल रेट आधारित गृहकर वृद्धि पर प्रतिनिधिमंडल की नगर आयुक्त से मुलाकात

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, 10 मार्च। डीएम सर्किल रेट आधारित गृहकर वृद्धि के विरोध में विभिन्न सोसाइटियों के प्रतिनिधिमंडल ने कोरवा–उत्तर प्रदेश के मुख्य संरक्षक वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि गाजियाबाद की जनता इस आधार पर बढ़ाए गए गृहकर को स्वीकार नहीं कर रही है और इसे वापस लेने या न्यूनतम करने की मांग की।

कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा कि शहर की जनता का मानना है कि डीएम सर्किल रेट आधारित गृहकर वृद्धि में नगर निगम प्रशासन की प्रमुख भूमिका रही है, इसलिए नगर आयुक्त ही इस अप्रत्याशित वृद्धि को कम कराने में प्रभावी कदम उठा सकते हैं। उन्होंने गृहकर को पुरानी दरों पर लाने या इसे न्यूनतम करने की मांग की।

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने प्रतिनिधिमंडल के साथ विस्तृत चर्चा के बाद आश्वस्त किया कि गृहकर में की गई बढ़ोतरी को न्यूनतम करने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने शहर में कूड़ा निस्तारण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सिविल सोसाइटी से सहयोग भी मांगा, जिसे प्रतिनिधियों ने स्वीकार किया।

प्रतिनिधिमंडल में कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी, पवन कौशिक, आर के आर्या, जय दीक्षित, कैलाश चंद्र शर्मा, ज्ञान सिंह, गुरमेल सिंह सिद्धू, नेम पाल चौधरी, अंजू शर्मा, मोनिका गोयल, सी एस शर्मा, ममता त्यागी, संध्या त्यागी, भमनेश्वर पांडे, राजेश्वर पांडे, सुरेश मित्तल, संजय शर्मा और सुनील कुमार धधिच शामिल रहे।

कोरवा–उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पवन कौशिक, मुख्य सलाहकार आर के आर्या, महासचिव जय दीक्षित और कैलाश चंद्र शर्मा ने कहा कि यदि लोनी में ट्रेंच टाइप सेनेट्री लैंडफिल बनाई जा रही है तो उसका निरीक्षण कर संतुष्टि के बाद नगर निगम और ग्रामीणों के बीच समन्वय का प्रयास किया जाएगा। ज्ञापन अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव को सौंपा गया।