Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद में 300% कर वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने प्रेसवार्ता कर आंदोलन की दी चेतावनी

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद ने नगर निगम द्वारा प्रस्तावित 300 प्रतिशत गृह कर वृद्धि के विरोध में मंगलवार सुबह प्रेसवार्ता आयोजित कर इसे जनविरोधी निर्णय बताया। महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव के नेतृत्व में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गाजियाबाद उत्तर प्रदेश का प्रमुख जिला है, लेकिन सरकार और अधिकारियों की मिलीभगत से नगर निगम की नीतियां जनता को परेशान कर रही हैं।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि दुकानों और मकानों पर इतनी बड़ी कर वृद्धि तुगलकी फरमान की तरह है, जो आम जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि देश, प्रदेश और नगर निगम सहित अधिकांश संस्थाओं में भाजपा की सरकार होने के बावजूद जनता को राहत नहीं मिल रही है और लोग महंगाई व करों के बोझ से परेशान हैं।

नेताओं ने कहा कि बढ़ा हुआ कर तुरंत वापस लिया जाए, अन्यथा कांग्रेस पार्टी धरना-प्रदर्शन, निगम घेराव और भूख हड़ताल जैसे आंदोलन करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर कर वृद्धि वापस नहीं ली गई तो बड़ा जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।

प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव, विनीत त्यागी, पूर्व मेयर प्रत्याशी पुष्पा रावत, लालमन पाल, जेके गोड, अमोल वशिष्ठ, शशिकांत और अजय वर्मा सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।