यूपी – गाजियाबाद वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ भाजपा महानगर सह संयोजक पंडित अशोक भारतीय ने अपने साथियों के साथ कारगिल में मरणासन्न अवस्था में तिरंगा फहराने वाले कारगिल हीरो परमवीर चक्र विजेता योगेन्द्र यादव से मुलाकात कर कारगिल विजय के लिए वीर योद्धाओं को बधाई दी।
इस अवसर पर योगेंद्र यादव ने कारगिल दृष्टांत को अपने मुखारविंद से सुनाते हुए कहा कि वे अपने बेटे को भी सेना में भेजने के लिए संकल्पित हैं, एक जीवन क्या 10 जीवन भी देश के लिए कुर्बान करने के जज्बे से अवगत कराया। 25 साल बाद अपने बेटे के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर आते योगेंद्र यादव का शिवभक्त वाला स्वरूप देखते ही बनता है। इस अवसर पर कारगिल हीरो योगेंद्र यादव में अपनी कांवड़ यात्रा का उल्लेख करते हुए सरकार व प्रशासन द्वारा पुष्प वर्षा करने के लिए सभी का धन्यवाद दिया।
इस दौरान पंडित अशोक भारतीय के साथ प्रशांत यादव रीना यादव विशाल यादव ठाकुर सुखवीर सिंह मनोज कुमार लाल सिंह लाला रिक्की गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
