राष्ट्रीय व्यापार मंडल का बूस्टर के साथ 117 वां कोविड वैक्सिनेसन कैंप संपन्न

यूपी – गाजियाबाद राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने अपना 117 वां कैंप जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता के नेतृत्व में कवि नगर स्थित केजी 35 पर लगाया। शिविर में बूस्टर डोज सहित कोविशिल्ड एवं कोवैक्सीन की सारी डोज लगाई गई।

शिविर का उद्घाटन भाजपा के स्थानीय पार्षद राजकुमार पप्पू नागर ने किया। राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने देश में रिकार्ड दो अरब से अधिक वैक्सिन लगने के लिए देश के पीएम मोदी को बधाई दी।

शिविर को सफल बनाने में राकेश शर्मा सदरपुर, प्रदीप चौधरी, अशोक भारतीय, डॉक्टर सोनिका शर्मा, समीर शर्मा, आशुतोष शर्मा, योगेंद्र योगी, संजीव तेवतिया, विनोद त्यागी, संजय गर्ग, सचिन त्यागी, नितेश कुमार का सराहनीय सहयोग रहा।