धूमधाम से मनाया गया गुरु हरकृष्ण साहिब जी का प्रकाश पर्व

यूपी – गाजियाबाद शुक्रवार को सिख धर्म के आठवें गुरु बाला प्रीतम गुरु हरकृष्ण साहिब जी का प्रकाश पर्व पूरी दुनिया में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में गाजियाबाद के लगभग सभी गुरुद्वारों में बुधवार  से आरंभ हुए अखंड पाठ की आज सुबह समाप्ति हुई।

गुरुद्वारा  श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान इंद्रजीत सिंह टीटू ने बताया  प्रकाश पर्व मनाते हुए कई गुरुद्वारों में फूलों के द्वारा सुंदर लाइटों के द्वारा गुरुद्वारे को सजाया गया।
 
उन्होंने बताया इसी कड़ी में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रेलवे रोड बजरिया पर भी गुरुद्वारे में फूल मालाओं के द्वारा गुब्बारों के द्वारा सजावट की गई। अखंड पाठ की समाप्ति के बाद हजूरी रागी सिंह के द्वारा कीर्तन किया गया जिसमें गुरबाणी गायन की गई। उसके बाद गुरु का लंगर चलाया गया।

इस दौरान अरदास के समय आई हुई संगत के इलावा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव एसपी सिंह ओबरॉय गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार हरमीत सिंह वीर खालसा दल की तरफ से कुलविंदर सिंह आर पी सिंह अवतार सिंह जोगिंदर सिंह उपस्थित रहे।