Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

नरेंद्र कश्यप ने ली विधान परिषद सदस्य की शपथ

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – लखनऊ राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए गए नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य नरेंद्र कश्यप को विधान परिषद में सभापति ने शपथ दिलाई।

   विधान परिषद के सभापति मानवेंद्र सिंह द्वारा नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना, उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा  उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह विधानसभा के राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन सभागार में संपन्न हुआ ।

शपथ ग्रहण के पश्चात नरेंद्र कश्यप को सचिवालय में मिठाई खिलाकर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विनोद यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी सौरभ जायसवाल, भाजपा नेता विवेक सिंह यादव एवं समाजसेवी  प्रदीप अग्रवाल ने शुभकामनाएं  दी।