Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

छात्र संसद में मंत्रिमंडल ने ली शपथ

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद कुसुम गोयल डॉक्टर संतोष सरस्वती विद्या मंदिर, राजनगर में छात्र संसद के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजन हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता व मीडिया प्रभारी भाजपा जय कमल अग्रवाल एवं गाजियाबाद बार एसोसिएशन के सचिव नितिन यादव ने माॅं सरस्वती के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित कर किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश बाबू ने बताया कि छात्र सांसदों का चुनाव प्रजातांत्रिक रूप से हुआ, प्रधानमंत्री पद के लिए बहिन अविशा चौधरी, उपप्रधानमंत्री भैया आयुष शर्मा, सेनापति भैया कार्तिक भारद्वाज व बहिन सुरभि पांचाल एवं बहिन अदिति सिंह, उपसेनापति बहिन प्राची त्यागी, भैया हर्ष चौधरी तथा न्यायाधीश पद पर बहिन अदिति सिंह को शपथ अशोक कुमार शर्मा वरिष्ठ अधिवक्ता, नितिन यादव सचिव बार एसोसिएशन गाजियाबाद तथा जय कमल अग्रवाल वरिष्ठ अधिवक्ता व मीडिया प्रभारी भाजपा तथा विद्यालय की समिति के कोषाध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता पंकज मित्तल द्वारा दिलायी गयी।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश बाबू द्वारा कराया गया । कार्यक्रम का संचालन उपप्रधानाचार्य प्रियंका शर्मा द्वारा किया गया । आये अधिकारियों ने छात्रो को मिले दायित्व को पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करने का आग्रह किया ।