Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

शिक्षकों की मांग कांवड़ को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों में 26 जुलाई तक हो अवकाश

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी -गाजियाबाद कांवड़ यात्रा के कारण सभी परिषदीय विद्यालयों में 26 जुलाई तक अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

प्रांतीय उपाध्यक्ष डा. अनुज त्यागी ने बताया कि 15 जुलाई 2022 से कांवड़ यात्रा प्रारंभ होने एवं मेरठ रोड वन वे एवं कांवड़ मार्ग अवरुद्ध हो जाने के कारण आपके द्वारा मेरठ रोड पर स्थित परिषदीय विद्यालयो को 22 जुलाई 2022 से 26 जुलाई 2022 तक बंद करने के निर्देश दिये गये है। जबकि कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले अन्य जनपदों सहारनपुर शामली मेरठ में 19 जुलाई से 26 जुलाई तक समस्त परिषदीय विद्यालयों को बंद करने के निर्देश दिये गये हैं।

उन्होंने कहा गाजियाबाद के अधिकतर शिक्षक मुख्य मार्गों से होकर अपने विद्यालय पहुँचते हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद के समस्त मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो जाते हैं जिससे शिक्षको को अपने गंतव्य तक पहुँचने मे काफी कठिनाई होती है। इसलिए जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में 26 जुलाई तक अवकाश घोषित किया जाए।l