यूपी – गाजियाबाद समरकूल ग्रुप के चेयरमैन और भाजपा के वरिष्ठ नेता संजीव गुप्ता की भगवान मे अटूट आस्था के चलते वे सदैव धार्मिक कार्यो में संलग्न रहने के साथ साथ देश के तीर्थ स्थलों पर भी परिवार सहित पूजा पाठ और दर्शन के लिए समय समय पर जाते रहते हैं। जिसके बाद अपने प्रियजनों तक तीर्थस्थल से लाये प्रसाद को पहुंचाते हैं। इस बार जब संजीव गुप्ता बाबा बैजनाथ धाम के दर्शन करके आये तो सबसे पहले युवा नेता नीरज सिंह को प्रसाद भेट करने पहुंचे और उनका अभिनंदन किया।
