Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर 650 बच्चों के लिए खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, समग्र शिक्षा (बेसिक एवं माध्यमिक) जनपद गाजियाबाद के तत्वाधान में समेकित शिक्षा के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर श्री गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज, लोहिया नगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 22 स्वयंसेवी संस्थाओं की सहभागिता रही और प्राथमिक, उच्च प्राथमिक तथा कंपोजिट विद्यालयों में अध्ययनरत 650 दिव्यांग बच्चों ने खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल उपस्थित रहे। उन्होंने विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और बच्चों को भी आमंत्रित किया जाए, ताकि समाज में दिव्यांग बच्चों के प्रति संवेदनशीलता और जागरूकता बढ़ सके। उन्होंने सरकारी विभागों और स्वयंसेवी संस्थाओं से बच्चों के उन्नयन हेतु सुझाव आमंत्रित करते हुए बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन से सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर सामूहिक नृत्य, बॉच्ची बॉल, नींबू–चम्मच दौड़, फैंसी ड्रेस, रस्साकशी, चित्रकला एवं निबंध लेखन जैसी कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को मोमेंटो, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वयंसेवी संस्थाओं के निदेशकों और प्राचार्यों को भी सम्मान प्रतीक प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में ओपी यादव, सतीश चंद्र पांडेय, पवन कुमार भाटी, विकास बघेल, डॉ. राकेश कुमार, रुचि त्यागी, सिंपल चौधरी, टिंकू कंसल, नरेश कुमार, प्राचार्य अनीता पवार, एसआरजी पूनम शर्मा, राजकुमार, सभी ब्लॉक पीटीआई और स्पेशल एजुकेटर उपस्थित रहे।
सहयोगी संस्था के रूप में नींव शक्ति संस्था की निदेशक रिचा बल्लभ ने विशेष योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन पूनम शर्मा ने किया।