अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इण्डियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा योग शिविर का सफल आयोजन

यूपी – गाजियाबाद 21 जून 2022 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासन व प्रशासन के आह्वान पर इण्डियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन- आईआईए गाजियाबाद चैप्टर द्वारा योग शिविर का सफल आयोजन स्वदेशी कंपाउंड में किया गया। जिसमें प्रशिक्षक के रूप में चरण सिंह राठी उपस्थित रहे, जिनके द्वारा उपस्थित उद्यमियों को योग रखे निरोग एवं योग मानवता के लिए के संकल्प के साथ संयुक्त योगाभ्यास कराया गया।
उन्होंने बताया कि योग भारतीय संस्कृति का मूल आधार है जो मानवता पर आधारित है अत: योग मानवता का पर्याय है। वर्तमान में बदलती जीवन शैली में यह चेतना बनकर संयम और सदाचार का प्रतीक है। योग वस्तुत: मनुष्य और प्रकृति के बीच का अद्भुत सामंजस्य है जिसकी आज प्रत्येक व्यक्ति को अत्यंत आवश्यकता है। इस अवसर पर मनोज कुमार चेयरमैन, राकेश अनेजा सचिव, साकेत अग्रवाल कार्यक्रम संयोजक व को-चेयरमैन, आईएसी, यश जुनेजा उपाध्यक्ष, संदीप गुप्ता, सीएस स्वरूप, वीके सिंघल, संजय गोयल, भूपेश अग्रवाल, देवेंद्र गर्ग, कपिल सचदेव, राहुल चौहान, शुभम अग्रवाल सहित लगभग 65 उद्यमियों ने प्रतिभाग किया।