Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

हरनन्दी जागृति अभियान द्वारा देव दीपावली महोत्सव का भव्य आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद हरनन्दी (हिण्डन) जागृति अभियान गाज़ियाबाद की ओर से कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर देव दीपावली महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन स्वर्गीय नवनीत सिंह (हिण्डन पश्चिम घाट नदी) की स्मृति में विगत 13 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है।

इस वर्ष भी कार्यक्रम के अंतर्गत हरनन्दी घाट पर 1008 दीप प्रज्वलित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि परम पूज्य अरविंद भाई ओझा (कथा व्यास श्री हनुमान कथा) एवं विशिष्ट अतिथि परम पूज्य महंत वरुण शर्मा (श्री मरघट वाले हनुमान बाबा मंदिर) द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई।

कार्यक्रम संयोजक अंकित गिरि ने बताया कि पिछले 12 वर्षों से हरनन्दी घाट पर देव दीपावली का आयोजन लगातार किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हिण्डन नदी के प्रति जनजागरण को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजय कश्यप (गैल निदेशक एवं प्रदेश सहसंयोजक, एनजीओ प्रकोष्ठ), विहिप के पूर्व मीडिया प्रभारी घनश्याम लाल शर्मा, सनी शर्मा, पप्पू पहलवान, अमित पाराशर, सुसज्जित कुमार, तेजपाल सिंह राणा, रविभूषण श्रीवास्तव, ओम प्रताप सिंह, ज्योति चौहान, मधु गोस्वामी, मंजू सिंह, सीमा चौहान, मंगल गिरि, राकेश गुप्ता, अवधेश ठाकुर, अजय गुप्ता, सुदीप साहू, संदीप त्यागी रस्म, कृष्णन्दू गुप्ता, योगिता कश्यप, श्याम कश्यप, रवि कटारिया सहित अनेक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

दीप प्रज्वलन के साथ घाट पर भक्ति संगीत, मंत्रोच्चार और आरती के माध्यम से वातावरण भक्तिमय बन गया। कार्यक्रम का समापन माँ गंगा एवं हरनन्दी नदी की आरती के साथ किया गया।