Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

नेहरू वर्ल्ड स्कूल में दो दिवसीय युवा संसद आइडियाज एंड एक्शन का आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद नेहरू वर्ल्ड स्कूल ने आवाज़ फाउंडेशन के सहयोग से 01 और 02 नवम्बर 2025 को दो दिवसीय युवा संसद आइडियाज एंड एक्शन का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतंत्र की प्रक्रिया से परिचित कराना, विचार विमर्श को बढ़ावा देना और नेतृत्व कौशल सशक्त बनाना था। उद्घाटन समारोह में निदेशक डॉ. अरुणाभ सिंह और कार्यकारी प्रमुख सुसन होम्स ने युवाओं को जिम्मेदार और सक्रिय नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के विद्यार्थी नेतृत्व दल ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। सेक्रेटरी जनरल कृष्णा नारंग, डेप्युटी सेक्रेटरी जनरल अनवी सबरवाल और डायरेक्टर जनरल विश्वम दीक्षित के नेतृत्व में यूएसजी हॉस्पिटेलिटी सक्षम जैन, यूएसजी लॉजिस्टिक्स तविशी कौशिक, यूएसजी डेलीगेट अफेयर्स साइना शर्मा और यूएसजी मार्केटिंग व कल्चरल अफेयर्स वर्निका ने उत्कृष्ट समन्वय और आयोजन कुशलता दिखाई।

युवा संसद में लोकसभा, एआईपीपीएम, एनएचआरसी, यूएनएससी, संविधान सभा, यूएनडीपी और प्रेस जैसी समितियों का गठन किया गया। विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर सारगर्भित चर्चा की। समापन समारोह में विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। प्रधानाचार्या मंजुला सिंह ने सभी की सराहना करते हुए युवाओं को समाज के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।