Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
IMG-20260416-WA0145(1)
Screenshot_20260422_114920_OneDrive
IMG-20260424-WA0041
PlayPause
previous arrow
next arrow

श्री शिव महापुराण एवं पंच कुंडीय श्री महामृत्युंजय यज्ञ 31 जुलाई से घंटाघर रामलीला मैदान में

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ एवं मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति द्वारा 31 जुलाई से घंटाघर रामलीला मैदान गाजियाबाद में श्री शिव महापुराण एवं नव दिवसीय पंच कुंडीय श्री महामृत्युंजय यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिसकी5 जानकारी आचार्य प्रेमानंद कौशिक महाराज ने प्रेस वार्ता के दौरान दी गई।
राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ एवं मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आचार्य प्रेमानंद कौशिक महाराज ने कहा महामृत्युंजय यज्ञ से व्यक्ति के जीवन में सब प्रकार की बाधा कष्ट विघ्न दूर होते हैं महामारी बीमारियों से छुटकारा मिलता है तथा नवग्रहों के द्वारा दिए जाने वाले समस्त कष्ट दूर हो जाते हैं। अतः बड़े हर्ष का विषय5 है कि सर्वजन कल्याणार्थ राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ एवं मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति के तत्वाधान में आप सभी के कल्याण के लिए परम पवित्र श्रावण मास के पावन उपलक्ष में संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा एवं श्री महामृत्युंजय पंच कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भगवान शिव के परम भक्त एवं श्री शिव शक्ति बगलामुखी आश्रम हस्तिनापुर के संस्थापक आचार्य प्रेमानंद कौशिक महाराज शिव महापुराण की पावन कथा का श्रवण आप सभी को निरंतर 9 दिनों तक कराएंगे तथा काशी के महान विद्वानों के द्वारा श्री महामृत्युंजय यज्ञ को संपन्न कराएंगे।
राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर डी शर्मा ने बताया हमारी बड़ी अभिलाषा थी कि हमारे नगर में श्री शिव महापुराण एवं श्री महामृत्युंजय यज्ञ का आयोजन किया जाए जिससे आने वाली अनेक प्रकार की बीमारियों से हमारे देश में निवास करने वाले सभी सुरक्षित रहें एवं संस्कारी बने। उन्होंने कहा ब्राह्मणों के मूल कर्तव्य यज्ञ करना यज्ञ कराना दान लेना दान देना एवं शिक्षा देना और शिक्षा लेना यही मूलभूत कर्तव्य ब्राह्मणों के हैं। राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ एवं मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति हमेशा समाज और देश के हित के लिए समय-समय पर अनेकों अनेक आयोजन करके देश की जनता कैसे स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें उन्नति करें ऐसे कार्यों में लगी रहती है।
उन्होंने बताया राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ द्वारा हस्तिनापुर में गुरुकुल की स्थापना की गई है जिसमें निर्माण कार्य चल रहा है जुलाई महीने से वहां पर शस्त्र और शास्त्र की शिक्षा निशुल्क दी जाएगी।
प्रेस वार्ता में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आर डी शर्मा संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य प्रेमानंद कौशिक महाराज संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पंडित कपिल शर्मा राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित महेश शर्मा ब्रह्म ऋषि प्रमुख समाज सेवी बीके शर्मा हनुमान राष्ट्रीय संगठन मंत्री महिला विंग रूबी कौशिक प्रदेश अध्यक्ष युवा विंग संदीप शर्मा प्रदेश प्रभारी सुनील शर्मा महानगर उपाध्यक्ष एडवोकेट योगेंद्र शर्मा मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति की प्रदेश अध्यक्ष भक्ति सिंह महामंत्री नीलम त्यागी राजकुमारी साहू अर्चना शर्मा सीमा साधना पांडे अशोक पांडे विपिन अग्रवाल उपस्थित रहे।