यूपी – गाजियाबाद थाना नंदग्राम व सिहानी गेट के सम्भ्रांत व्यक्तियों की बैठक मालीवाडा स्थित वोल्गा पैलेस में क्षेत्र की नवागत सहायक पुलिस आयुक्त उपासना पांडे द्वारा ली गई। जिसमें उन्होनें पुलिस- पब्लिक मैत्री पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न पहलूओं को विस्तार से समझाया। विशेष रुप से नशा विरोधी अभियान चलाने पर जोर दिया।

बैठक में रेडक्रास से मंच पर उपस्थिति सुभाष गुप्ता ने अपना परिचय देते हुए बताया कि रेडक्रास हमेशा सेवा का काम करता है और समाज कल्याण के कार्यों के लिए हम पुलिस व प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं।