Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

राष्ट्रीय लोकदल जिला कमेटी की हुई घोषणा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद राष्ट्रीय लोकदल जिला कमेटी की हुई घोषणा नवनियुक्त पदाधिकारी को मुख्य अतिथि मंत्री अनिल कुमार ने वितरित किए मनोनियन पत्र।

मेरठ रोड स्थित राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर एक मीटिंग का आयोजन हुआ जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल जिला कमेटी की घोषणा की गई और नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र भी दिए गए। मंत्री अनिल कुमार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों के बारे में बताया। अनिल कुमार ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी दिन-रात अपने मंत्रालय में ईमानदारी से कार्य कर रहे है और सभी समाज को साथ  लेकर चलने का  काम करते हैं।

क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने सभी कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत और निष्ठा से पार्टी के प्रचार प्रसार में जुट जाने का आवाहन किया। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय महासचिव अरुण चौधरी भुल्लन ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी ने की। इस मौके पर अनिल कुमार  मंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी, चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी, मनोज धामा चेयरमैन, दिल नवाज खान, इंद्रवीर भाटी, सरदार इंद्रजीत सिंह टीटू , अजय पाल प्रमुख, डॉ पूनम गर्ग, हिमांशु नागर, सत्येंद्र तोमर, राम भरोसे लाल मोरिया, रवि वाल्मीकि, मनोज राठी, सुमन चौधरी, रेखा चौधरी, लोकेश चौधरी, जगराज बालियान, रामकुमार पवार, प्रदीप मुखिया, तुषार बंसल, देशराज दुहाई, प्रदीप त्यागी, मनिंदर बिल्ला, दीपू शर्मा, लोकेश कटारिया, वीर सिंह सलेमाबाद, अरुण शर्मा, सतपाल सलेमाबाद, नरेंद्र सिंह, जयवीर नेहरा, आलोक चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।