Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अवंतिका में सामूहिक योगाभ्यास

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

सौहार्द व स्वास्थ्य का दिया संदेश

यूपी – गाजियाबाद 21 जून को “योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” के प्रेरणास्पद संकल्प के साथ 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अवंतिका कॉलोनी स्थित महर्षि दयानंद पार्क में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा कवि नगर मंडल एवं भाजपा गाजियाबाद महानगर (एनजीओ प्रकोष्ठ) द्वारा किया गया, जिसमें कॉलोनी के सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने सक्रिय भागीदारी की।

कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी (एनजीओ प्रकोष्ठ) के महानगर सह-संयोजक सत्येन्द्र सिंह ने किया, जिन्होंने योग को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाने पर बल दिया। संयोजन में उत्थान समिति के अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह और वार्ड 56 के पार्षद मनोज त्यागी की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

योग सत्र का संचालन आर्य समाज अवंतिका के प्रधान वेद प्रकाश तोमर ने किया, जिनके मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास किया। महिलाओं के लिए विशेष सत्र का संचालन विदुषी प्रभा सिंघल ने किया, जिसमें उन्होंने महिलाओं के लिए योग के लाभों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सात्विक प्रसाद एवं जलपान कराया गया। वरिष्ठ नागरिक राजकुमार सिसोदिया ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर ARWA महासचिव धर्मवीर शर्मा ने स्वास्थ्य जागरूकता की आवश्यकता पर बल देते हुए सभी को प्रतिदिन योग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर, शास्त्री नगर स्थित उत्थान वाटिका एवं अवंतिका पार्क में शहीदों की स्मृति में 10 सिन्दूर के पौधे लगाए गए, जो समाज के प्रति हमारी संवेदनशीलता और कर्तव्यबोध को दर्शाता है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अरुण त्यागी, महेश चौधरी, एच. एन. सिंह, हरेंद्र मिश्रा, बबिता सिंह, प्रतिमा कटियार, रीना त्यागी, प्रीति सिंह सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं कॉलोनी निवासी मौजूद रहे।

यह आयोजन केवल एक योग सत्र नहीं था, बल्कि समाज में स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम के भाव को सुदृढ़ करने की प्रेरणा भी बना।