Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

नेहरू वर्ल्ड स्कूल NBA राइजिंग स्टार इनविटेशनल 2025 सिंगापुर में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाला पहला स्कूल

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद नेहरू वर्ल्ड स्कूल का बास्केटबॉल दल 23 जून से 29 जून 2025 तक सिंगापुर में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय स्कूल स्तरीय टूर्नामेंट “NBA राइजिंग स्टार इनविटेशनल 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। एशिया पैसिफिक क्षेत्र की चुनी गई 12 स्कूल टीमों में से नेहरू वर्ल्ड स्कूल भारत की एकमात्र प्रतिनिधि टीम है। यह उपलब्धि टीम की खेल प्रतिभा, समर्पण और उल्लेखनीय उपलब्धियों का परिणाम है।

कोच प्रदीप तोमर, विजय सिंह एवं शशांक सिरोही के नेतृत्व में स्कूल टीम में सुजल धारीवाल, आयूष कुमार, शौर्य पांडे, अमय गुप्ता, अंश तोमर, अवि चौहान, दर्शिल सिंह, मानसिंह, अभ्युपांग मिश्रा एवं जतिन शर्मा खिलाड़ी होंगे।

नेहरू वर्ल्ड स्कूल गाजियाबाद की टीम की कुछ उपलब्धियां भी है जोकि 2024-25  में “CBSE राष्ट्रीय विजेता” रही है। लगभग सभी खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्गों में अपने-अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। तीन खिलाड़ियों को भारत कैम्प में आमंत्रित किया गया, जिनमें से दो खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में हुआ। उन्होंने दक्षिण एशिया बास्केटबॉल संघ (SABA) चैंपियनशिप में मलेशिया में भाग लिया और स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया।

नेहरू वर्ल्ड स्कूल शिक्षा के साथ साथ खेलों में भी उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करता है और यह अवसर स्कूल की समग्र शिक्षा पद्धति का प्रमाण है। टीम NWS को सिंगापुर में होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं की वह भारत को गौरव प्रदान करें।