Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

“एक राष्ट्र, एक चुनाव” के समर्थन में 10 मई को जन जागरण यात्रा एवं भारत माता महाआरती

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी –  भारत माता सांस्कृतिक संस्थान के तत्वावधान में 10 मई को “एक राष्ट्र, एक चुनाव” के समर्थन में गाजियाबाद में एक विशाल जन जागरण यात्रा एवं भारत माता महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। इस संदर्भ में आज नवयुग मार्केट स्थित एक बैंक्वेट हॉल में प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी मीडिया को दी गई।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य नियंत्रक मयंक गोयल ने बताया कि देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने एवं विकास की गति को तेज करने के लिए “एक राष्ट्र, एक चुनाव” अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से गाजियाबाद की जनता की सक्रिय सहभागिता के साथ यह आयोजन किया जा रहा है, जिसका संदेश महामहिम राष्ट्रपति एवं देश के प्रधानमंत्री तक पहुंचाया जाएगा।

इस जन जागरण यात्रा का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह द्वारा किया जाएगा। यात्रा की शुरुआत ठाकुरद्वारा स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगी। इसके पश्चात गुरुकुल के सनातनी छात्रों एवं पुरोहितों द्वारा शंखनाद, ढोल-नगाड़ों व घंटा-घड़ियाल के साथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। भारी संख्या में युवाओं की सहभागिता इस यात्रा को एक जन आंदोलन का रूप देगी।

यात्रा मार्ग में विविध सांस्कृतिक झांकियों के माध्यम से “अनेकता में एकता” की झलक प्रस्तुत की जाएगी। यात्रा का मार्ग ठाकुरद्वारा से प्रारंभ होकर चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा, सेठ मुकुंद लाल इंटर कॉलेज, नवयुग मार्केट होते हुए दुर्गा भाभी चौक से बाएँ मुड़ते हुए शहीद स्थल पर समाप्त होगी। समापन स्थल पर एक सुसज्जित मंच पर महाआरती एवं जन संदेश का कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

यात्रा के दौरान लगभग 25 स्थानों पर स्वागत एवं अभिनंदन विभिन्न रूपों में किया जाएगा।

प्रेस वार्ता मे समन्वयक सरदार एस.पी. सिंह, नागरिक सुरक्षा चीफ वार्डन ललित जायसवाल, भारत माता सांस्कृतिक संस्थान से सचिन सिंघल, बॉबी त्यागी, सह-समन्वयक अभिनव जैन, मीडिया समन्वयक प्रदीप चौधरी, निगम उपाध्यक्ष पार्षद राजीव शर्मा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।