Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद सिविल डिफेंस के तीन वार्डन राष्ट्रपति पदक से हुए सम्मानित

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद विकास भवन में सिविल डिफेंस कार्यक्रम में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सिविल डिफेंस के वार्डनों को सम्मानित किया। राष्ट्रपति द्वारा राजेंद्र शर्मा, चैतन्य जैन और रमन सक्सेना को विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

विकास भवन सभागार में आयोजित इस प्रोग्राम में
चीफ वार्डन ललित जायसवाल और उप नियंत्रक रविन्द्र प्रताप के नेतृत्व में जिलाधिकारी दीपक मीणा, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल और अपर जिलाधिकारी नगर गंभीर सिंह द्वारा 2025 में गाजियाबाद पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित परेड में भाग लेने वाले सिविल डिफेंस गाजियाबाद के वार्डन/ स्वयं सेवकों को सम्मानित किया गया तथा महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सिविल डिफेंस गाजियाबाद के राजेंद्र शर्मा को विशिष्ट सेवा पदक, चैतन्य जैन को भी विशिष्ट सेवा पदक और रमन सक्सेना को सराहनीय सेवा पदक को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर 2023 में अनिल अग्रवाल को राष्ट्रपति द्वारा जो  विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था उनको भी राष्ट्रपति द्वारा दिया गया प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किया गया तथा सभी वार्डनों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रशस्ति पत्र वितरण और पुष्प गुच्छ प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि  जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सभी वार्डेन को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए सुझाव दिया कि सिविल डिफेंस में वर्ष भर किए गए अपने कार्यों की एक बुकलेट जरूर बनाए और जनपद में आने वाले नए अधिकारियों को भेंट करे तथा इसही प्रकार प्रशासन और पुलिस का भविष्य में भी सहयोग करते रहे और साथ साथ सेकंड लाइन ऑफ लीडरशिप भी तैयार करते रहे।
अति विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने कहा कि चीफ वार्डन ललित जायसवाल के नेतृत्व में सिविल डिफेंस के सभी वार्डेन  हर समय प्रशासन के साथ हर कार्य में भरपूर सहयोग करते है। विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी नगर गंभीर सिंह ने सिविल डिफेंस की स्थापना का उद्देश्य और समय समय पर गाजियाबाद सिविल डिफेंस के कार्यों के बारे में सभी को अवगत कराया।
चीफ वार्डन ललित ने सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा डिप्टी कंट्रोलर रविन्द्र प्रताप ने सभी का प्रोग्राम में आने के लिया धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर एडीसी गुलाम नबी, प्र. डिप्टी चीफ वार्डन अनिल अग्रवाल, राजेंद्र शर्मा, चैतन्य जैन, रमन सक्सेना,हर्ष वर्मा, सुधीर कुमार, गोपाल बंसल, पंकज बंसल, नवनीत कुमार, रवि अग्रवाल, दीपक अग्रवाल सहित अनेकों वरिष्ठ वार्डन ने प्रोग्राम में प्रतिभाग किया।