Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

एचआरआईटी में डी फार्मा विभाग ने फेयरवेल पार्टी का किया आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद एचआरआईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के फार्मेसी विभाग द्वारा डी फार्मा विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के वाइस चेयरमैन अंजुल अग्रवाल, प्रिंसिपल डी फार्मा डॉक्टर पूजा अरोरा, डॉक्टर वीके जैन, डॉक्टर एनके शर्मा, डॉक्टर निर्दोष अग्रवाल, डॉ हरीश तलुजा, रंजना शर्मा, डॉ सिन्हा, डॉ नवनीत शर्मा एवं डॉ शैलेंद्र सोनी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम के अंत में मिस फेयरवेल शिवानी एवं मिस्टर फेयरवेल कार्तिकेय तथा मिस्टर इवनिंग राजेश सिखदर एवं मिस इवनिंग इशिका को घोषित किया गया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों द्वारा संगीत कार्यक्रम के साथ किया गया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन अनिल अग्रवाल एवं डायरेक्टर जनरल वीके जैन ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया डायरेक्टर एनके शर्मा ने भविष्य में आने वाले अवसर एवं चुनौतियों के बारे में अवगत कराया। निदेशक अकादमिक डॉ हरीश तलुजा ने बच्चो को प्लेसमेंट के बारे में बताया। डी फार्मा एचआर आई ई टी प्रिंसिपल डॉक्टर पूजा अरोरा ने छात्रों को उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मानसी गोस्वामी, डॉक्टर नवनीत शर्मा, मोहित राणा, कोमल, रबनूर, हिमांशु ,अमित, राहुल, शिवकुमार शर्मा, अयान खान, रंजना शर्मा, डॉ रूपांजलि, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अतुल भूषण, डॉ शबनम जैदी, मिस्टर योगेश उपस्थित रहे।