Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने विभिन्न प्रकार की सेवा कार्य करते हुए विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाया

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

जिलाधिकारी को भी भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी सम्मानित किया

यूपी – गाजियाबाद भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा जनपद गाजियाबाद में अनेक प्रोग्राम व रक्तदान शिविर विश्व रेड क्रॉस दिवस पर आयोजित किए गए। इसी क्रम में 10 मई को कंपोजिट विद्यालय गांधीनगर में रेड क्रॉस दिवस विषय पर कक्षा चार से कक्षा आठ तक के लिए निबंध प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन रेडक्रॉस द्वारा किया गया। वही भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने गाजियाबाद के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को भी सम्मानित किया।

रेडक्रॉस की गाजियाबाद इकाई की सचिव डॉक्टर किरण गर्ग एवं सदस्य पूनम शर्मा ने बच्चों को रेडक्रॉस संस्था के संस्थापक एवं इसके कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। जिससे बच्चों में रेड क्रॉस संस्था के प्रति निष्ठा एवं समर्पण भाव जाग्रत हुआ।

कक्षा चार से आठ तक के सभी बच्चों ने रेड क्रॉस के प्रति अपनी भावनाओं को कागज पर उकेरा और उसमें सुंदर रंग भरते हुए सुंदर-सुंदर चित्र बनाकर प्रस्तुत किये। निर्णायक मंडल में रेड क्रॉस की सदस्य डॉक्टर अलका और राकेश गुप्ता को प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान छांटने में काफी समय लगा क्योंकि सभी एक से बढ़कर एक चित्र बच्चों द्वारा बनाए गए। इस अवसर पर रेड क्रॉस के सभापति सुभाष गुप्ता, सदस्य नरेंद्र कुमार शर्मा तथा एम सी गौड़ ने भी बच्चों का खूब उत्साहवर्धन किया तथा सभी को आइसक्रीम खिलाई।
सचिव डॉक्टर किरण गर्ग द्वारा परिणाम घोषित किए गए जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय एवं चतुर्थ आने वाले बच्चों को सुंदर उपहार भेट किया इसके अलावा सभी प्रतिभागी बच्चों को कलर, पेंसिल, रबर इत्यादि भेंट किए गए। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुरेश कुमारी ने सभी का धन्यवाद किया। संस्था के द्वारा समस्त स्टाफ कौशल, नित्यानंद, तुषार, शिक्षामित्र तथा प्रधानाध्यापिका सुरेश कुमारी को हाइजीन किट भेंट की गई। कार्यक्रम का संचालन रेड क्रॉस की सदस्य पूनम शर्मा द्वारा किया गया।