Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे पर मां की महानता एवं त्याग को नाटक से दर्शाया गया

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल विजयनगर में मदर्स डे भावपूर्ण ढंग से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे नृत्य, पैटिंग्स एवं बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट का भी आयोजन किया गया जिसमें की मुख्य आकर्षण ट्विनिंग इज विनिंग रहा। प्रतिभागियों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।

एक नाटक के माध्यम से मां की महानता व त्याग को दर्शाया गया जिसे देखकर हर कोई भाव -विभोर हो गया। समारोह का उदघाटन विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन जे के गौड़, निदेशक डॉ करुण कुमार गौड़ य प्रधानाचार्य अंजू गौड़ ने किया।

चेयरमैन जे के गौड़ ने कहा कि मां की महानता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मां का प्यार पाने के लिए भगवान भी बच्चे के रूप में पृथ्वी पर अवतरित होते हैं। सभी को बंधन मुक्त करने वाले भगवान कृष्ण खुद मां यशोदा के प्रेम के बंधन में बंध गए थे। मां की महानता के आगे पूरी दुनिया ही नहीं भगवान भी नतमस्तक है।

निदेशक डॉ करुण कुमार गौड़ ने कहा कि सभी के लिए प्रथम ईश्वर, शिक्षक, दार्शनिक, मार्गदर्शक और मित्र मां ही होती है। मां ही हाथ पकड़ कर हमें चलना  सिखाती है, बोलना और लिखना सिखाती है। प्रधानाचार्या अंजू गौड़ ने कहा कि महिला ईश्वर की सबसे अमूल्य और खूबसूरत रचना है। अपने जीवन में महिला कभी बेटी के रूप में, कभी बहन के रूप में, कभी पत्नी के रूप में तो कभी बहु व मां के रूप में अनेक रोल अदा करती है और इन सबमें भी सबसे उपर मां का रोल ही है। ईश्वर सब को सब जगह दर्शन देने के लिए नहीं रह सकते हैं, इसीलिए उन्होंने मां अवतरित की। मां की महानता का वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता है। मगर संसार का दुर्लभ और महत्वपूर्ण ज्ञान हमें मां से ही प्राप्त होता है। उन्होंने इन पंक्तियों के साथ मां की महानता को बताया कि कितने कष्टों को सहकर इस दुनिया में मां लायी हम रोये मां रोई और हंसने पर मां मुस्काई।

स्कूल के बच्चों ने गीत कविताओं, नृत्य व नाटक मंचन की मोहक प्रस्तुति से जब मां द्वारा बच्चों के लिए किए त्याग व संघर्ष का वर्णन किया तो सभी भाव-विभोर हो गए।