दिल्ली – 1 फरवरी से 3 फरवरी 2024 तक प्रगति मैदान स्थित भारत मँड़मप में आयोजित भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में एबिलिटीज इंडिया पिस्टन्स एंड रिंग्स लिमिटेड कंपनी को पीएमओ ऑफिस से प्रधानमंत्री से बात चीत के लिए चुना गया था और एक्सपो में भ्रमण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर से कंपनी द्वारा बनाए जा रहे प्रोडक्ट की जानकारी ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एबिलिटीज इंडिया पिस्टन्स एंड रिंग्स लिमिटेड कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील अरोड़ा से कंपनी के पेटेंट प्रोडक्ट के बारे मे बातचीत की, बातचीत करने के बाद प्रधानमंत्री ने सुनील अरोड़ा के द्वारा दिखाए गए प्रोडक्ट की तारीफ भी की।







