यूपी – गाजियाबाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिजेंद्र यादव के आवाहन पर एवं युथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ सैफी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा लोनी ब्लाक में निकाली गई।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा दौलत नगर से ट्रोनिका सिटी, पावी, मंडोला और अगरोला होते हुए दौलत नगर में समाप्त हुई। लोनी ब्लाक में निकाली गई। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पूर्व महापौर प्रत्याशी पुष्पा रावत, युथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ सैफी, जिला अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सलीम अहमद (सैफी) अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश महासचिव अकबर चौधरी, ब्लाक अध्यक्ष सद्दाम चौधरी, जिला महासचिव सलीम इदरसी, पूर्व उपाध्यक्ष कामिल मिर्जा, यूथ कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अबरार पवार, सभासद राहुल अली, नगर अध्यक्ष बाबू मेज़र, नबाब चेयरमैन, इजरायल मौजूद रहे।






