Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व भजन संध्या का किया आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद 20 जनवरी  को गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्य मंत्री जनरल डॉक्टर विजय कुमार सिंह ने अयोध्या में होने वाले भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व भजन संध्या का आयोजन किया। भगवान श्री राम की स्तुति से जुड़ा हुआ यह भजन संध्या कार्यक्रम डायमंड एम्बियन्स पैलेस कवि नगर में आयोजित किया गया।

गाजियाबाद वासियों ने इस भव्य कार्यक्रम में उपस्थित होकर भगवान श्री राम की आरती की, पूजा की और भजन संध्या के माध्यम से संपूर्ण विश्व के कल्याण की कामना की। कुलदीप सिंह चौहान ने बताया भगवान श्रीराम का इंतजार हिंदुस्तान ही नहीं पूरा विश्व 500 वर्षों से कर रहा है। 22 जनवरी को भगवान अयोध्या धाम में पधारने जा रहे हैं। इस ऐतिहासिक क्षण से भारतीय जनता पार्टी के संकल्प को शक्ति मिली है, सिद्धि मिली है। पूरा देश बहुत ही उत्साहित होकर प्रभु का इंतजार कर रहा है।

गाजियाबाद में सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह द्वारा आयोजित इस भजन संध्या में गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप, एमएलसी दिनेश गोयल, जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी, कृष्णवीर चौधरी, रूप चौधरी एवं गाजियाबाद के गणमान्य लोग, महिलाएं और गाजियाबाद वासी उपस्थित रहे।