Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

25 वें ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मलेन मुख्य पंजीकरण कार्यालय का हुआ उद्घाटन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित होने वाले 25 वें ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मलेन के रजिस्ट्रेशन के लिए मुख्य पंजीकरण कार्यालय का शुभारंभ किया गया। लोहिया नगर स्थित अग्रसेन भवन के सामने शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. गोपाल दत्त शर्मा ने पंजीकरण कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष पं. पितांबर शर्मा और डिप्टी मेयर पं. राजीव शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।

संस्था के मुख्य संरक्षक पं. जेके गौड़ ने बताया कि पंजीकरण कार्यालय के खुलने के साथ ही 25वें ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मलेन के लिए पंजीकरण का काम शुरू हो गया। संस्था के प्रचार सचिव पं. धीरज कुमार भार्गव ने बताया कि 25 वां ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मलेन 28 एवं 29 अक्टूबर को अग्रसेन भवन लोहिया नगर में होगा। सम्मेलन में गाजियाबाद व दूसरे जिलों से विवाह योग्य युवक युवती शामिल होंगे। पंजीकरण कार्यालय के शुभारंभ पर मुख्य रूप से आयोजन समिति के अध्यक्ष पं. दयानंद शर्मा, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी, जिलाध्यक्ष पं. जयनन्द शर्मा, महानगर अध्यक्ष पं. सुभाष शर्मा, डॉ संजीव शर्मा, नरेश पाल कौशिक, नरेन्द्र कुमार शर्मा, सुभाष शर्मा, बुद्ध प्रकाश शर्मा, विष्णु शर्मा, परमानन्द गौड़, वाइस प्रेजिडेंट संदीप शर्मा, हरिओम शर्मा, आदेश शर्मा उपस्थित थे।