Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

ट्रक लोडिंग के नए नियम में राहत देने के लिए आरटीओ से मिला गाजियाबाद ट्रक यूनियन का प्रतिनिधि मंडल

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में ट्रक लोडिंग के नए नियम से उत्पन्न हुई परेशानी को लेकर गाजियाबाद ट्रक यूनियन के अध्यक्ष सौदान सिंह गुर्जर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल आरटीओ गाजियाबाद प्रमोद कुमार सिंह से मिला जहां उन्होंने गाजियाबाद में नियुक्ति होने पर उनका स्वागत किया और अपनी मांगों से अवगत कराया।

गाजियाबाद ट्रक यूनियन के जिलाध्यक्ष सौदान सिंह गुर्जर ने आरटीओ प्रमोद कुमार सिंह को अवगत कराते हुए बताया जो हमने पिछले साल गाड़ी खरीदी थी उसकी पासिंग 55 टन थी लेकिन अब उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उसको घटाकर 52 टन कर दिया गया है, उन्होंने कहा हमारा कहना है जो ट्रक 55 टन पर पास हैं उन्हें 55 टन रहने दें और जो नियम नया लागू हुआ है 52 टन उनको नियम लागू होने के समय से पास की गई गाड़ियों पर ही लागू करें। उन्होंने बताया सभी राज्यों में 55 टन है केवल यूपी में ही यह नया नियम लागू किया गया है।


सौदान सिंह गुर्जर ने कहा 3 टन काम करते हुए 52 टन पर गाड़ी को पास करने के चलते सभी ट्रांसपोर्टरों को बड़े नुकसान का सामना करना पड़ेगा अन्यथा भाड़ा भी बढ़ाना पड़ सकता है जिसका सीधा सीधा महंगाई बढ़ने पर भी असर पड़ सकता है। आरटीओ प्रमोद कुमार सिंह ने गाजियाबाद ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन देते हुए कहा यह नियम लखनऊ से लागू हुआ है पहले में इसकी जांच कर लूं उसके बाद ही मैं कुछ बताऊंगा या कुछ कर पाऊंगा। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सौदान सिंह गुर्जर, जिला महासचिव सुरेंद्र नागर, जिला महामंत्री नमन तनेजा, जिला सचिव रामसकल सिंह, सलाहकार कमलजीत सिंह, सदस्य अजय सिंह, सुनील सिंह मौजूद रहे।