यूपी – गाजियाबाद समाजवादी पार्टी महिला सभा जिलाध्यक्ष रश्मि चौधरी ने अपनी कमेटी का विस्तार करते हुए इंदिरा चौधरी नीलम ठाकुर ज्योति कटारिया को अपनी कमेटी में शामिल करते हुए नियुक्ति पत्र सौंपा।
सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महिला सभा में नवनियुक्त पदाधिकारी इंदिरा चौधरी जिला उपाध्यक्ष महिला सभा, नीलम ठाकुर जिला सचिव महिला सभा एवं ज्योति कटारिया को मुरादनगर विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत करते हुए जिलाध्यक्ष फैजल हुसैन एवं महिला सभा की जिलाध्यक्ष रश्मि चौधरी ने मनोनयन पत्र सौंपे जिसके बाद नवनियुक्त तीनों ही पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से फैसल हुसैन एडवोकेट जिलाध्यक्ष अमन यादव जिला महासचिव यासमीन कौशल प्रदेश महासचिव महिला सभा राजन कश्यप महानगर महासचिव रश्मि चौधरी जिला अध्यक्ष महिला सभा मधु चौधरी वरिष्ठ सपा नेत्री कृष्ण यादव जिला सचिव अमित बालियान जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कृष्ण ढाकोलिया पूर्व अध्यक्ष अंबेडकर वाहिनी शशि कश्यप जिला महासचिव महिला सभा राहुल रावत कार्यालय प्रभारी मौजूद रहे।