Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

उमंग सेवा संगठन द्वारा कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद उमंग सेवा संगठन की कार्यकारिणी समिति की एक बैठक सेक्टर 9 विजय नगर गाजियाबाद में आयोजित की गई। जिसमें 14 एवं 15 जुलाई को संपन्न हुए प्रथम कांवड़ सेवा शिविर की समीक्षा की गई। बैठक में संपन्न हुए कार्यक्रम की समीक्षा की एवं आने वाले कार्यक्रमों के बारे में अपने विचार रखे। बैठक में वार्ड 2 के सभासद वार्ड 23 के सभासद एवं वार्ड 1 के सभासद पति भी शामिल हुए।

उमंग सेवा संगठन के संयोजक अमित गर्ग ने कहा इस संगठन का भाव निस्वार्थ सेवा का है इसी उद्देश्य के लिए इस संगठन को बनाया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष विरेंद्र कुमार गुप्ता ने की उन्होंने सभी साथियों का धन्यवाद दिया कि उन्हीं के प्रयासों से प्रथम कावड़ सेवा शिविर का सफल आयोजन किया गया है। समीक्षा बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा सह संयोजक देवेंद्र कुमार त्रिपाठी सह संगठन मंत्री आशीष सिंह सह कोषाध्यक्ष पम्मी मेहता प्रचार मंत्री प्रेम किशोर उपाध्यक्ष मनवीर सिरोही कृष्ण गोपाल कश्यप सुखपाल विश्वकर्मा सचिन कुमार विकास शर्मा कृष्ण शर्मा चमन सिंह सेन मनीष कुमार कैलाश गौतम कानूनी सलाहकार शुभम शर्मा लेखा परीक्षक पवन पाल आशीष गुप्ता मौजूद रहे।