Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

कचरा निस्तारण रफ्तार बढ़ाने हेतु नगर आयुक्त ने शाहपुर तथा पाइपलाइन का किया निरीक्षण

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद कचरा निस्तारण की कार्यवाही हेतु नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ लगातार प्रयासरत है, जिसके लिए शाहपुर तथा पाइपलाइन का समय-समय पर निरीक्षण भी कर रहे हैं। सोमवार को प्रातः भ्रमण के दौरान संबंधित अधिकारियों के साथ नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया जिस के क्रम में शाहपुर तथा पाइपलाइन का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि डंपिंग ग्राउंड की कनेक्टिंग रोड पूर्ण रूप से खराब है नगर आयुक्त द्वारा पाइपलाइन तथा शाहपुर की कनेक्टिंग रोड की मरम्मत हेतु निर्माण विभाग को मौके पर निर्देश दिए गए, गाड़ियों के आवागमन को सरल बनाने हेतु मार्गों को दूरस्थ करने के लिए कहा। कचरे का उठान तथा एकत्रीकरण स्थलों पर कार्य की रफ्तार को बढ़ाने के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश को निर्देश दिए।

महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु लगातार योजना बना रहे हैं जिन के निर्देश अनुसार संबंधित टीम कार्य में लगी हुई है। नगर आयुक्त द्वारा लगातार निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग को कार्य करने के निर्देश दिए जा रहे हैं, जिस के क्रम में शहर से बारी-बारी कूड़ा उठ रहा है। कांवड़ यात्रा के उपरांत कूड़ा उठान की प्रक्रिया में तेजी लाने हेतु टीम को मोटिवेट किया गया, क्षेत्रीय पार्षदों द्वारा भी गाजियाबाद नगर निगम का विशेष सहयोग किया जा रहा है।