Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

साया ग्रुप 2000 लोगों को देगा रोजगार

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

एक्सप्रेसवे पर साया ग्रुप इंडिया का सबसे लंबा साया स्टेट्स मॉल बनने जा रहा

2000 करोड़ के निवेश के साथ जनवरी 2025 में बनकर होगा तैयार

यूपी – नोएडा एक्सप्रेसवे स्थित साया ग्रुप इंडिया का सबसे लंबा मॉल बनाने जा रहा है। सोमवार को साया ग्रुप की तरफ से घोषणा की गई। साया स्टेट्स के नाम से बन रहे मॉल में करीब 2000 से 2500 तक स्किल और नान स्किल लोग काम करेंगे।

यह दिल्ली एनसीआर का सबसे बड़ा कमर्शियल प्रोजेक्ट है। जहां एक साथ इतने लोगों को काम करने का अवसर मिलेगा। इस प्रोजेक्ट में 2000 हज़ार करोड़ का निवेश किया जा रहा है। यह मॉल जनवरी 2025 में डिलेवर होगा। इसके अलावा मॉल डिलेवर के बाद 14 लाख रिटेल एरिया में भी कई हजार नौकरियां मिलेंगी।

इस अवसर पर साया ग्रुप के एमडी विकास भसीन ने कहा की ये हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है कि हमारे इस प्रोजेक्ट साया स्टेट्स में 2000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। वर्तमान समय में जिस तरह से रोजगार की समस्या बढ़ रही है, ऐसे में इतनी संख्या में एक साथ लोगों को रोजगार मिलना खुशी की बात है। और साया ग्रुप द्वारा इंडिया के सबसे लंबे मॉल साया स्टेट्स को दिल्ली एनसीआर में एक पहचान दिलाएगी।