Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

धर्मार्थ सेवा समिति के कांवड़ सेवा शिविर का महंत नारायण गिरी महाराज ने किया उद्घाटन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद मेरठ रोड कावड़ यात्रा मार्ग पर श्री धर्मार्थ सेवा समिति के 37वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर के पीठाधीश्वर महंत नारायण गिरी महाराज के द्वारा किया गया।

अपने उद्बोधन में श्री महंत ने भगवान शिव की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि ‌ श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है। भोले बाबा के भक्त सैकड़ों मील पैदल चल कर भक्ति भाव से गंगा जल लाकर भगवान शिव का अभिषेक करते हैं।

कांवड़ शिविर के उद्घाटन के अवसर पर महंत नारायण गिरी महाराज, महंत गिरीशानंद गिरी महाराज, संयोजक नरेन्द्र गुप्ता, मुख्य यजमान राकेश सिंहल, दीपक गुप्ता, रविन्द्र कुमार गर्ग, दिनेश गोयल, कांग्रेस नेता सुशांत गोयल, गोपीचंद ओमपाल नागर, उदय वीर सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, सतीश गुप्ता, शशी कांत, बृजमोहन, विजय कुमार सहित संस्था के अनेकों भक्तों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की।