यूपी – गाजियाबाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मण्डल पुलिस अभिरक्षा में निर्दोष मुस्लिम नौजवान दिलशाद निवासी मकनपुर इन्दिरापुरम गाजियाबाद की मौत की जानकारी लेने एवं पीड़ित परिवारों से मिले उनके आवास पर पहुंचा।
समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी हासिल करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी उनके साथ है और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एसटी हसन सांसद मुरादाबाद, शाहिद मंजूर विधायक/पूर्व मंत्री, कमाल अख्तर विधायक/पूर्व मंत्री, महबूब अली विधायक/पूर्व मंत्री, अतुल प्रधान विधायक, रविन्द्र देव जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी बागपत, डा0 शालिनी राकेश प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य समाजवादी पार्टी, फैसल हुसैन जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी गाजियाबाद, वीरेन्द्र यादव एडवोकेट महानगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी गाजियाबाद, सुकेन्द्र पहलवान एवं मनोज चौधरी पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी बागपत, अमन यादव जिला महासचिव, प्रवेश बसोया वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, निसार कस्सार, अनीश अली पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, रविंदर यादव पूर्व महानगर अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, दिनेश नागर लोनी विधानसभा अध्यक्ष, बाबा खान, आशु अब्बासी जिला सचिव, ठाकुर विक्की सिंह पूर्व प्रदेश सचिव, अंशु ठाकुर पूर्व अध्यक्ष छात्र सभा, आरिफ कसार, रिजवान चौधरी एवं तमाम समाजवादी मौजूद रहे।