Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20240907-WA0005
PlayPause
previous arrow
next arrow

जनसंख्या नियंत्रण संगोष्ठी में बढ़ती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त की

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद लाल कुआं स्थित दयानंद आर्य गुरुकुल में गोवर्धन के अवसर पर जनसंख्या नियंत्रण कानून पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया और 100 बच्चों को टी शर्ट का वितरण योगाचार्य सुदर्शन देव के द्वारा किया गया।

संगोष्ठी में बीजेपी के वरिष्ठ नेता पंडित अमरदत्त शर्मा ने बढ़ती जनसंख्या को देश के भविष्य के लिए खतरनाक बताया। वही धर्मेंद्र सिंह और दीपक ने भविष्य की एक भयावह स्थिति का चित्रण किया। मोदीनगर के डा अरुण त्यागी ने मिशन के रूप में बड़ाई जा रही जनसंख्या के लिए नियंत्रण कानून को आवश्यक बताया। गुरुकुल के प्रबंधक डॉ दिवाकर आचार्य ने भारतीय संस्कृति को मिटाने के लिए बड़ायी जा रही जनसंख्या के षड्यंत्र का चित्रण किया।  अंत में योगाचार्य सुदर्शन देव ने इराक से आस्ट्रेलिया तक के भारत के पुराने इतिहास का वर्णन करते हुए भारत के भविष्य को व भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून को बनाने के लिए एक जोरदार मुहिम को चलाने का संकल्प सभी को दिलाया। संगोष्ठी में 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया और संकल्प किया कि हम सब जनसंख्या नियंत्रण कानून को बनवाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।