
यूपी – गाजियाबाद। संजय नगर सेक्टर-23 स्थित ई-ब्लॉक रामलीला मैदान में मिथिला समाज की ओर से भगवान श्री विश्वकर्मा पूजन एवं माता रानी के भव्य जागरण का आयोजन श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ किया गया। बड़ी संख्या में समाज के लोगों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की तथा भजन-कीर्तन का आनंद लिया। माता रानी के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम में युवा महानगर उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष एवं संजय नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन गोयल तथा युवा महानगर उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर बबलू सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मिथिला समाज के पदाधिकारियों ने दोनों अतिथियों का स्वागत किया।
विपिन गोयल ने कहा कि मिथिला समाज अपनी संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का सराहनीय कार्य कर रहा है। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता, भाईचारे और संस्कारों को मजबूत करते हैं। ठाकुर बबलू सिंह ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ने वाला माध्यम बताया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष रामप्रवेश के साथ मुखलाल शाह, इंद्र शाह, चुम्मन शाह, श्याम शाह, लल्लन शाह, संजय महतो, उमेश शाह, चंदेश्वर सिंह, रामप्रसाद शाह, उपेंद्र शाह, राजू शाह, राजकुमार शाह, शत्रुघ्न शाह, रविंद्र शाह, रूपलाल शाह, विश्वनाथ शाह, अक्षय लाल भगत, जय लाल शाह, सुदीश शाह, प्रमोद महतो, पालतू शाह, जितेंद्र सिंह, मिथुन शाह, सोनू, रजत, बिकाऊ शाह और जमुन शाह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

