यूपी – गाजियाबाद। विजय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण संघ (रजि.) उत्तर प्रदेश का विधिवत गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से संजय बिंदल को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। बलप्रीत सिंह को प्रदेश चेयरमैन, अनूप वर्मा को प्रदेश महामंत्री, सोनू बग्गा और आर.के. आर्य को प्रदेश संरक्षक तथा पवन शर्मा, हेमराज माहौर और मोहम्मद गालिब को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया।
इसके अलावा प्रमिला चौधरी, तरुण रावत, प्रेम सिंह चौहान, अनूप सोनी, संजय चौधरी, कन्हैया लाल, नवनीत गुप्ता और संजय गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष, महेश अग्रवाल को प्रदेश सलाहकार, सुमित गौतम को विधि सलाहकार, पूनम गुप्ता को महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष (गाजियाबाद), रवि तिवारी को लोनी विधानसभा अध्यक्ष और एम.पी. यादव को गौतम बुद्ध नगर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
युवा एवं महिला मोर्चा में कमल भंवरी, सूरज सिंह, हरमीत बक्शी, सरदार अजीत, हेमा नेगी, निभा श्रीवास्तव, ईशी वर्मा और सुषमा गौर को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम में आरएलडी नेता इमरान इलाही भी उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष संजय बिंदल ने कहा कि संगठन व्यापारियों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाएगा और व्यापारी हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा।








