Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260305-WA0008
PlayPause
previous arrow
next arrow

वाराणसी में दिव्य कला कौशल प्रदर्शनी का शुभारंभ, दिव्यांगजनों को 125 सहायक उपकरण वितरित

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – वाराणसी के गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल, चैकाघाट में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य निधि के अंतर्गत कामता प्रसाद सेवार्थ ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित “दिव्य कला कौशल प्रदर्शनी” का शुभारंभ 12 मार्च 2026 को मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रदर्शनी में मंडल स्तर से आई लगभग 30 स्वैच्छिक संस्थाओं ने दिव्यांगजनों द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों और पुस्तक स्टॉल का प्रदर्शन किया।

मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर दिव्यांग कलाकारों और संस्थाओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान दिव्यांगजनों को 125 सहायक उपकरण—ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन, स्मार्ट केन और आईडी किट—वितरित किए गए। कार्यक्रम में जिले की 20 विभूतियों तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के प्रशिक्षण प्राप्त 100 विद्यार्थियों को “ओ लेवल” प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए।

अपने संबोधन में मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने दिव्यांगजनों के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए दिव्यांग पेंशन राशि 300 से बढ़ाकर 1000 और 1000 से बढ़ाकर 1500 रुपये मासिक किए जाने तथा 18 मंडलीय स्तर पर डीडीआरसी की स्थापना की जानकारी दी।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा संजय भाई पटेल, प्रदेश मंत्री ज्योती सोनी, राज्य सलाहकार सदस्य उत्तम ओझा व राधा रानी सिंह, महानगर अध्यक्ष शोभनाथ मौर्या, जिला अध्यक्ष विजय राज यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजित सिंह बग्गा, अश्वनी कुमार सिंह, कामता प्रसाद सेवार्थ ट्रस्ट के सचिव सतेन्द्र कुमार, उप निदेशक शरद श्रीवास्तव, उप निदेशक शरद श्रीवास्तव (पिछड़ा वर्ग कल्याण), राम प्रकाश सिंह, रितेश बिंदल सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन व अभिभावक मौजूद रहे।