Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260412-WA0007.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

गंगा स्नान के अवसर पर किसानों को मिली मीठी सौग़ात : चौ अजय वीर सिंह

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ने के भाव में₹30 क्विंटल की बढ़ोतरी कर गन्ने का भाव 400 रुपए प्रति क्विंटल किया।इससे प्रदेश के गन्ना किसानों को लगभग तीन हज़ार करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा।

रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ अजय वीर सिंह ने कहा कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह ने एन डी ए में शामिल होते समय ही प्रदेश के किसानों को वादा किया था कि इस बार गन्ने का भाव 400 रुपये प्रति क्विंटल किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्य नाथ से मिलकर चौधरी जयंत सिंह ने जो कहा वो पूरा किया। जिसके लिए उत्तर प्रदेश की एनडीए सरकार तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह का किसानों ने बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है।