Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

आर.के.जी.आई.टी. में दो दिवसीय ए.के.टी.यू. जोनल स्पोर्ट्स फेस्ट का सफल समापन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RKGIT), गाजियाबाद में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (AKTU) द्वारा आयोजित जोनल स्पोर्ट्स फेस्ट का समापन 17 अक्टूबर 2025 को सफलता पूर्वक हुआ। यह दो दिवसीय खेल महोत्सव 16 व 17 अक्टूबर को आयोजित किया गया, जिसमें 21 महाविद्यालयों के लगभग 1200 छात्र-छात्राओं ने उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया।

इस आयोजन के मुख्य अतिथि सुभाष वर्मा, उप कमांडेंट (सेवानिवृत्त), बीएसएफ एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि “खेल व्यक्ति के जीवन में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करते हैं, जिन्हें प्रत्येक खिलाड़ी को अपनाना चाहिए।”

समापन समारोह में वाइस चेयरमैन अक्षत गोयल, ग्रुप एडवाइज़र डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. डी. के. चौहान, डायरेक्टर डॉ. बी. सी. शर्मा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर एच. जी. गर्ग, तथा जोनल कोऑर्डिनेटर आलोक त्यागी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने विजेता टीमों को शुभकामनाएँ दीं और खिलाड़ियों की मेहनत एवं खेल भावना की सराहना की।

जोनल परिणाम:
चैंपियन: AKGEC, प्रथम रनर-अप: KIET, तथा द्वितीय रनर-अप: RKGIT।

खेल प्रतियोगिताओं में आर.के.जी.आई.टी. ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कबड्डी (बॉयज़ व गर्ल्स), खो-खो (बॉयज़ व गर्ल्स) और वॉलीबॉल (बॉयज़) में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि के.आई.ई.टी. की टीमों ने वॉलीबॉल (गर्ल्स) और बास्केटबॉल (बॉयज़ व गर्ल्स) में विजयी प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ अपनी श्रेष्ठ प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस सफल आयोजन के माध्यम से आर.के.जी.आई.टी. ने न केवल उत्कृष्ट खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया, बल्कि खेल भावना, अनुशासन और सौहार्द्र के मूल्यों को भी प्रोत्साहित किया।