Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

वैश्य समाज के प्रति विधायक पुत्र द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों की BVGF ने की कड़ी निंदा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद भारतीय वैश्य ग्लोबल फाउंडेशन ने विधायक चौधरी बाबूलाल के पुत्र द्वारा वैश्य समाज के प्रति की गई अशोभनीय, आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियों की तीव्र निंदा की और कहा यह केवल एक समाज का अपमान नहीं है, बल्कि राष्ट्र की अर्थव्यवस्था के मुख्य स्तंभ वैश्य समाज का गंभीर अपमान भी है। जिसको लेकर उन्होंने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ गाजियाबाद कलेक्ट्रेट पर पहुंच मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

भारतीय वैश्य ग्लोबल फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय मित्तल ने कहा कि हाल ही में आगरा और फतेहपुर सीकरी में वायरल हुए ऑडियो में विधायक पुत्र ने स्पष्ट रूप से कहा कि “मैं बनिया जाति को अच्छे से जानता हूँ। सबसे अधिक डिफाल्टर बनिया ही होते हैं…” इस प्रकार की जातिगत टिप्पणियाँ न केवल समाज की भावना को आहत करती हैं बल्कि लोकतांत्रिक और सामाजिक मूल्यों के लिए भी खतरा हैं।

उन्होंने कहा वैश्य समाज देश की अर्थव्यवस्था का लगभग 70% करभार वहन करता है और व्यापार, उद्योग तथा सेवा के माध्यम से भारत के विकास में निरंतर योगदान करता है। किसी को भी समाज के प्रति अपमानजनक भाषा प्रयोग करने का अधिकार नहीं है।
पूर्व में भी उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री द्वारा वैश्य समाज के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणी के बाद उन्हें सार्वजनिक रूप से क्षमा माँगनी पड़ी थी। आज पुनः इसी प्रकार की मानसिकता देखने को मिल रही है।
भारतीय वैश्य ग्लोबल फाउंडेशन यह स्पष्ट रूप से कहता है कि ऐसे किसी भी अपमानजनक बयान, व्यवहार या दबाव के खिलाफ कड़ी निंदा की जाएगी और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विनय मित्तल ने कहा हम संबंधित राजनीतिक दल के शीर्ष नेतृत्व से आग्रह करते हैं कि वे अपने नेताओं, विधायकों और सांसदों को मर्यादित आचरण, संयमित भाषा और सामाजिक उत्तरदायित्व का पाठ पढ़ाएँ। किसी व्यक्ति विशेष के कृत्य के लिए संपूर्ण समाज को दोषी ठहराना अमर्यादित, असंवैधानिक और अन्यायपूर्ण है।

उन्होंने कहा BVGF यह भी मांग करता है कि विधायक पुत्र के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए और संबंधित विधायक को तत्काल निलंबित किया जाए। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वैश्य समाज राष्ट्रीय स्तर पर लोकतांत्रिक आंदोलन के लिए बाध्य होगा। BVGF वैश्य समाज की एकता, गरिमा और सम्मान की रक्षा के लिए हर स्तर पर खड़ा है — संविधान की मर्यादा, कानून के शासन और समाज के स्वाभिमान के साथ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय मित्तल, जिलाध्यक्ष गाजियाबाद देवेंद्र हितकारी, राजीव गोयल प्रदेश अध्यक्ष (उद्योग विकास विंग) मौजूद रहे।