जाट आरक्षण की मांग को लेकर 12 अक्टूबर के दिल्ली मार्च की रणनीति बनी

यूपी – मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय के सामने स्थित नीलकंठ हाउस में राष्ट्रीय जाट महासभा भारत की कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय सेवाओं में जाट आरक्षण की मांग को लेकर 12 अक्टूबर 2026 को किसान घाट से संसद भवन तक प्रस्तावित पैदल मार्च की तैयारियों और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में संगठन की नई कोर कमेटी का गठन भी किया गया। इसमें सचिन सरोहा को राष्ट्रीय अध्यक्ष, गजेंद्र सिंह नीलकंठ को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अजय पाल सिंह प्रमुख को राष्ट्रीय महासचिव, रिशिपाल सिंह नैन को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, विजेंद्र सिंह को राष्ट्रीय महासचिव, कपिल चौधरी को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष तथा विपिन चौधरी को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक के दौरान मेरठ जिला जाट महासभा रोहटा रोड के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह चौहान ने अपनी पूरी कार्यकारिणी के साथ राष्ट्रीय जाट महासभा भारत में विलय की घोषणा की। संगठन ने हरेंद्र सिंह चौहान को मेरठ जिला अध्यक्ष मनोनीत करते हुए उनकी टीम का स्वागत किया। पदाधिकारियों ने गांव-गांव जाकर जाट आरक्षण आंदोलन के प्रति जागरूकता फैलाने और 12 अक्टूबर के दिल्ली मार्च को सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में सेंसेरपाल राठी, कमल हुड्डा, चंद्रपाल राणा, अमित तोमर, सतेंद्र सहरावत, विनय मल्लापुर, अनुकूल सिंह और अमित जाखड़ सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।