Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

कांग्रेस जिला एवं महानगर की संयुक्त संगठन सृजन कार्यशाला का हुआ आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद एवं महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद द्वारा संयुक्त रूप से सोना पैलेस राज नगर एक्सटेंशन गाजियाबाद में संगठन सृजन कार्यशाला का आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व एमएलए संजय कपूर और जिला और महानगर कांग्रेस के कोआर्डिनेटर शिवराम वाल्मीकि, अजय चौधरी और राजकुमार पंडित उपस्थित रहे।

संगठन सृजन कार्यशाला में कांग्रेस पार्टी जिला एवं महानगर कमेटी के पदाधिकारी, समस्त मंडल अध्यक्ष, समस्त विधानसभा प्रत्याशी, सभी जो संगठन सर्जन अभियान के तहत कार्य कर रहे कार्यकर्ता, एआईसीसी सदस्य एवं पीसीसी सदस्य, नगर पंचायत के प्रत्याशियों एवं पार्षद प्रत्याशी समस्त फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष एवं उनकी कमेटियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। उक्त कार्यशाला में अनेकों वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यशाला में जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा व महानगर अध्यक्ष वीर सिंह ने अपने अपने संगठन सृजन कार्यों से सभी को अवगत कराया। महानगर कोआर्डिनेटर अजय चौधरी और राजकुमार पंडित ने जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा और महानगर अध्यक्ष वीर सिंह के कार्यों की सराहना की और कार्यकर्ताओं को उनसे सीख लेने की बात कही। मुख्य अतिथि संजय कपूर ने सभी को संगठन सृजन कार्यशाला के बारे में विस्तार से बताया और समझाया कि किस तरह कांग्रेस को इस कार्यक्रम के द्वारा मजबूती देकर देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाई जा सकती है। कार्यशाला में राहुल गांधी और शीर्ष नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए वोट चोर गद्दी छोड़, राहुल गांधी जिंदाबाद और कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद जैसे नारे को लगा और लगवाकर चारों ओर कांग्रेसी वातावरण में कांग्रेसी घोष कर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह भर दिया। कार्यशाला में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव, पूर्व जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी, कोषाध्यक्ष अश्वनी त्यागी, महानगर संगठन प्रभारी विकास शर्मा, उपाध्यक्ष सूर्यकांत, उपाध्यक्ष समसुद्दीन सैफी, प्रदेश सचिव पंकज तेजानिया, महासचिव अमित कुमार बंटी, लाजपत राय डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य संजय कौशिक, महानगर विधि विभाग अध्यक्ष एडवोकेट चन्द्रपाल, महासचिव अब्दुल कादिर, महासचिव लक्ष्मी वर्मा, ओम गुप्ता, बाबूराम शर्मा, गोपाल भाटी, रवि शंकर सूर्या, रिंकु माथुर, अनुसूचित अध्यक्ष आशीष कुमार प्रेमी, राजन चितौड़िया, हापुड़ अनुसूचित विभाग के नरेश भाटी, इस्माइल, उपाध्यक्ष राकेश कुमार, बिजेंद्र प्रधान, आशुतोष गुप्ता, हर्ष सूर्या, सोनिया सिंह मण्डल अध्यक्ष अमन सेनुअल, मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राम पांडे, उपाध्यक्ष अमित शर्मा, मनोज शर्मा मौजूद रहे।